समर कैंप में बच्चों ने सीखा, खेला और खूब मचाया धमाल

WhatsApp Channel Join Now
समर कैंप में बच्चों ने सीखा, खेला और खूब मचाया धमाल


रांची, 03 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा की ओर से विगत दो जून से शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बुधवार को बच्चों ने जमकर मस्ती की।

इस दौरान छात्राओं ने योग, नृत्य, हस्तकला और आध्यात्मिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट नाश्ता और आम पानी का आनंद लिया। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कैंप में 85 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैंप के दौरान छात्राओं को आकर्षक गिफ्ट पाऊच बनाना भी सिखाया गया। वहीं नृत्य प्रशिक्षिका मीतू विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में छात्राओं ने क्लासिकल, सेमी-क्लासिकल और मॉडर्न डांस की प्रस्तुति का अभ्यास किया और हर गतिविधि में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उषा विजयवर्गीय, निशा और पुष्पा अग्रवाल ने ओम् उच्चारण, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, प्रार्थना एवं भजन के साथ कराई। इसके बाद बेबी शर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए योगासन का अभ्यास कराया। शाखा की बाल विकास प्रमुख बबीता नारसरिया और रीता केडिया के नेतृत्व में संचालित समर कैंप में पूर्व शाखा अध्यक्ष बिना मोदी एवं वरिष्ठ सदस्य बिना बुबना ने भी पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बडी संख्या में सरकारी स्कूली बच्चों सहित महिला सम्मेलन के सदस्य पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story