बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
दुमका, 23 सितंबर (हि.स.)। जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
मां के समय पर पहुंचने पर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया। घटना 21 सितंबर की बतायी जा रही है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने आरोप लगाया कि घटना की दोपहर की है जब वह अपने घर में थी। इस दौरान वह बाथरूम चली गई। वापस आकर देखा तो पड़ोस का रहने वाला युवक गलत नीयत से बेटी के कपड़े उतार रहा था।
शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर बुधवार को पुलिस पीड़िता और उसकी मां को लेकर न्यायालय पहुंची, जहां मां का बयान दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। मामला दर्ज कर मां का बयान दर्ज कराया गया है। आरोपित गांव से फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

