बाल मजदूर से कराने वाले ईंट भटठा के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
बाल मजदूर से कराने वाले ईंट भटठा के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


रामगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। जिले में एट भट्ठे पर गैर कानूनी तरीके से काम करने को लेकर कई बार नोटिस हो चुका है। इसके बावजूद ईंट भट्ठा संचालक नियमों को ठेंगा दिखाकर बच्चाें से काम ले रहे हैं।

लेबर इनफोर्समेंट ऑफिसर (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी) ने जब औचक निरीक्षण किया तो बाल मजदूर से काम करने का मामला उजागर हो गया। मामले को लेकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी इंद्रदेव ठाकुर ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि वह जब जांच के लिए निकले तो ग्राम कैथा, बेलवागढ़ा, सवैया में श्रीराम सिंह के ईंट भट्ठे पर भी पहुंचे। मेसर्स डीएसएस मार्का ईंट भट्ठा में एक बाल श्रमिक को काम करते हुए पाया गया। बाल मजदूर से जब उसकी उम्र पूछी गई तो उसने अपना उम्र मात्र महज 11 वर्ष बताया।

इस मामले में तत्काल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन को पूरी रिपोर्ट दी। उन्होंने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल मेसर्स डीएसएस मार्का ईंट भट्ठा के मालिक श्रीराम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story