आम पेड़ से गिर कर बच्चा हुआ घायल
लोहरदगा, 01 जून (हि.स.)। भड़गांव ग्राम में सोमवार को अपराह्न में आम तोड़ने के दौरान 11 वर्षीय बच्चा पेड़ से गिर कर घायल हो गया। उसे डहरु उरांव ने मानवता का परिचय देते हुए इलाज के लिये अस्पताल में कराया भर्ती कराया।
घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव ग्राम में बच्चे आम तोड़ने गये हुए थे। आम तोड़ने के दौरान एक बच्चा गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान भड़गांव निवासी गोविंद उरांव के 11 वर्षीय पुत्र आकाश उरांव के रूप में किया गया। फिलहाल बच्चे की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक बिनोद सुरीन ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बच्चा आकाश उरांव के माता पिता काम के सिलसिले में बिहार राज्य के सिवान जिला गये हुए हैं।
बच्चे के घायल होने की सूचना उसकी दादी और फुआ को मिलते ही अस्पताल पहुंची दादी अपने पोता का हाल जानने का प्रयास किया गया। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे का स्वस्थ होने का अश्वासन दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 108 एम्बुलेंस प्रकिया को देखते हुए डहरु उरांव ने मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहन की मदद से बच्चे काे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उचार के बाद चिकित्सक ने बताया कि बच्चे को अंदरूनी चोट लगने के कारण कान से रक्त निकल रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

