आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्चे की मौत
Jun 24, 2026, 21:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 24 जून (हि.स.)। रांची में बुधवार को अचानक मौसम बदला और शहर के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। इसी क्रम में नगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी कुम्हार टोली में बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई।
मृतक की पहचान कुम्हार टोली निवासी संजय महतो के 13 वर्षीय पुत्र हनी कुमार के रूप मे हुई है। बच्चे की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

