बासुकीनाथ में मुख्य सचिव का डीसी ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now

दुमका, 28 जुलाई (हि.स.) डीसी अभिजीत सिन्हा और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर बासुकीनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर डीसी ने मुख्य सचिव को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्य सचिव के आगमन पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story