नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनीं जनता की समस्याएं, निवारण का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनीं जनता की समस्याएं, निवारण का दिया निर्देश


नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनीं जनता की समस्याएं, निवारण का दिया निर्देश


रामगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और परेशानियां रखीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनके निवारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने पर जोर दिया।

नेमरा में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखने पहुंचे लोगों को उम्मीद है कि उनकी शिकायतों पर प्रशासनिक स्तर पर उचित पहल होगी। उन्हें जल्द राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में गंभीरता बरती जाए और संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

मातृ शोक के बावजूद मुख्यमंत्री का जनता से सीधे संवाद करना और उनकी समस्याओं को सुनना जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरतों और परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760396 Articles

Share this story