मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : आजसू

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : आजसू


रांची, 29 अप्रैल (हि.स.)। हजारीबाग में सवाल पूछने पर मंत्री की मौजूदगी में उनके गुंडों की ओर से पत्रकारों की पिटाई पर आजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गैरजिम्मेदार मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही पार्टी ने दोषियों की जल्दप गिरफ्तार करने की मांग की है।

पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि

मंत्री ने घटना को रोकने की बजाय पत्रकारों से कहा कि उनके कारण मीडिया की दुकानदारी चलती है।

प्रभाकर ने कहा कि इरफान अंसारी सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं और लोकतंत्र और संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने इससे पहले जामताड़ा में कहा था कि एसआईआर करने वाले अधिकारी–कर्मचारी को पकड़ कर बंद कर दें।

प्रभाकर ने कहा कि मंत्री के इशारे पर शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में पत्रकारों का इलाज भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसपर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story