हटनिया तालाब छठ पूजा समिति ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
हटनिया तालाब छठ पूजा समिति ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण


रांची, 04 नवंबर (हि.स.)। भारतीय यूथ संगठन महाछठ पूजा समिति, हटनिया तालाब रांची के पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर छठ महापर्व के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।

इस दौरान पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर भी राज्यपाल से चर्चा की। समिति की ओर से दिए गए निमंत्रण को राज्यपाल ने स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने हटनिया तालाब में वर्षों से आयोजित हो रहे छठ महापर्व के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन को लगातार शांतिपूर्ण और स्वच्छता के साथ संपन्न कराना सराहनीय है।

साथ ही आयोजन के दौरान स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखने की पहल की प्रशंसा की। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, राज्यपाल ने छठ महापर्व के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।

राज्यपाल को निमंत्रण सौंपने के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों और पूजा व्यवस्था की जानकारी साझा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772505 Articles

Share this story