ऑनलाईन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकानदारों ने दुकानें रखी बंद

WhatsApp Channel Join Now
ऑनलाईन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकानदारों ने दुकानें रखी बंद


दुमका, 20 मई (हि.स.)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर केमिस्ट संघ केे आहवान पर दवा कारोबारियों ने बुधवार को शहर के मेडिकल दुकानों को बंद रखकर विरोध प्रकट किया।

हालांकि मरीजों की परेशानी को देखते हुए इमरजेंसी सेवा के लिए एक मेडिकल दुकान खुला रखा गया था। यह बंद कार्यक्रम दुमका केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश साह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने सरकार के फैसलों के विरोध में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों की ओर से भारी डिस्काउंट बंद करने और दवा कारोबार में ई-फार्मेसी के बढ़ते प्रभाव पर हमारा विरोध है।

साथ ही नकली दवाओं और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ केमिस्ट संघ लगातार आवाज उठाता रहा है। केमिस्ट संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। बंद के कारण शहर में आम लोगों को दवा खरीदने में कुछ परेशानी हुई, लेकिन इमरजेंसी मेडिकल सुविधा चालू रहने से गंभीर मरीजों को राहत मिली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story