चेंबर ने व्यवसायियों के पुराने रिकॉर्ड को संशोधित करने पर की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
चेंबर ने व्यवसायियों के पुराने रिकॉर्ड को संशोधित करने पर की चर्चा


रांची, 23 नवंबर (हि.स.)। चेंबर ने व्येवसायियों के पुराने रिकॉर्ड को संशोधित करने पर की चर्चा

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के डाटा अपग्रेडेशन उप समिति की बैठक सोमवार को चेंबर भवन में हुई।

उप समिति गठन के बाद सदस्यों के डेटा को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सदस्यों की आवश्यक जानकारियों में संभावित त्रुटियों को दूर करने और पुराने रिकॉर्ड को संशोधित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

साथ ही जिन सदस्यों के प्रतिष्ठान का पता, संपर्क नंबर या अन्य व्यावसायिक विवरण बदल गए हैं, उनके रिकॉर्ड को भी तत्काल अपडेट करने की व्यवस्था विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह सुझाव भी सामने आया कि डेटा अपग्रेडेशन की प्रक्रिया को केवल एक बार की औपचारिकता न बनाकर नियमित प्रक्रिया के रूप में विकसित किया जाए, ताकि भविष्य में भी सदस्यों की जानकारी समय-समय पर अपडेट होती रहे।

इसके लिए एक व्यवस्थित डिजिटल डेटाबेस तैयार करने और डेटा संग्रहण एवं सत्यापन की सरल और प्रभावी प्रक्रिया अपनाने पर चर्चा हुई।

चेंबर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि चेंबर का मजबूत डेटा बैंक हमारी प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ सदस्यों से बेहतर संवाद स्थापित करने एवं व्यापारिक हितों से जुड़ी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उप समिति के अध्यणक्ष संतोष अग्रवाल और कमलेश संचेती ने कहा कि डेटा अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

बैठक में चेंबर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल, कमलेश संचेती, सदस्य सुभाष पोद्दार उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782190 Articles

Share this story