चेंबर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न, देर रात आएंगे परिणाम

WhatsApp Channel Join Now
चेंबर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न, देर रात आएंगे परिणाम


रांची, 13 सितंबर (हि.स.)।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में मतदान रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। चुनाव का परिणाम देर रात आने की संभावना है।

मतदान सुबह में थोड़ी धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद इसमें उल्लेखनीय तेजी देखी गई। चुनाव समिति से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 1,600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उल्लेखनीय है कि चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 4,133 थी, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा समय बीतने के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल किया। दोपहर 12 बजे तक जहां केवल 501 वोट पड़े थे, वहीं अगले तीन घंटों में मतदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ और 1,000 से अधिक नए वोट डाले गए। केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक और बैलेट दोनों माध्यमों से वोटिंग हुई।

निर्वाचन पदाधिकारियों ने बताया कि शाम के अंतिम घंटों में व्यापारियों की उपस्थिति और बढ़ी, जिससे कुल मतदान प्रतिशत में और इजाफा हुआ। मतदान केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे, ताकि अंतिम समय तक सभी मतदाता बिना किसी असुविधा के अपना वोट डाल सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story