श्री श्याम मित्र मंडल के श्री सुंदरकांड में गूंजे जय श्रीराम-बजरंगबली के नारे

WhatsApp Channel Join Now
श्री श्याम मित्र मंडल के श्री सुंदरकांड में गूंजे जय श्रीराम-बजरंगबली के नारे


श्री श्याम मित्र मंडल के श्री सुंदरकांड में गूंजे जय श्रीराम-बजरंगबली के नारे


श्री श्याम मित्र मंडल के श्री सुंदरकांड में गूंजे जय श्रीराम-बजरंगबली के नारे


रांची, 23 जून (हि.स.)।

श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू में मंगलवार को 209 वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।

इस दौरान बडी संख्या में जुटे भक्तों जय श्रीराम और बजरंगबली के नारे लगाए। पूरे मंदिर परिसर में रामधुन और बजरंगबली के जयकारों से भक्तिमय का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का पूजन कर पाठ वाचकों का सम्मान किया गया। मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने सहयोगियों के साथ ढोलक और ढफली की संगत में श्री गणेश वंदना के साथ हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का संगीतमय पाठ कराया।

पाठ के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। विभिन्न श्रद्धालुओं की ओर से चना, केसरिया पेड़ा, फल एवं अन्य प्रसाद की सेवा दी गई। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि 25 जून को निर्जला एकादशी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और रात्रि 9.30 बजे से एकादशी संकीर्तन का आयोजन होगा। वहीं 26 जून को द्वादशी के अवसर पर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर खीर-चूरमा का भोग अर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, पूर्व महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story