पार्श्वगायक मुकेश की जयंति पर 04 अगस्त को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेगा चेंबर

WhatsApp Channel Join Now
पार्श्वगायक मुकेश की जयंति पर 04 अगस्त को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेगा चेंबर


चेंबर, 04 जुलाई (हि.स.)। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की फिल्म-कला उप समिति की बैठक शनिवार को चेंबर भवन में हुई।

बैठक निर्णय लिया कि उप समिति की ओर से 22 जुलाई को महान पार्श्वगायक मुकेश की जयंती और 04 अगस्त को किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम चेंबर भवन में आयोजित की जाएगी।

उप समिति चेयरमैन आनंद जालान ने कहा कि इस अवसर पर मुकेश सहित अन्य महान कलाकारों को उनके सदाबहार गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

वाटर रिसोर्स उप समिति की बैठक

वाटर रिसोर्स उप-समिति की बैठक में समिति के अध्यैक्ष राजीव प्रकाश चौधरी की ओर से रुक्का-बूटी, रांची के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर से हाल ही में प्रभावित हुई जलापूर्ति के संबंध में हुई वार्ता की जानकारी दी गई। अवगत कराया गया कि 01 और 02 जुलाई 2026 को गेतलसूद डैम स्थित पुराने रुक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में राइजिंग पाइपलाइन की आवश्यक मरम्मत एवं 06 मीटर पाइप बदलने के कार्य के कारण दो दिनों का शटडाउन लिया गया था।

इससे शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हुई। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद 03 जुलाई 2026 से पुनः वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सुचारू रूप से पानी छोड़ा जा रहा है और जलापूर्ति सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।

स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप-समिति की बैठक

स्वच्छ भारत और पौधरोपण उप समिति की बैठक में राज्य में मानसून की खराब स्थिति पर सदस्यों की ओर से चिंता व्यक्त की गई। उप समिति अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने कहा कि जुलाई का प्रथम सप्ताह शुरू होने के बावजूद अपेक्षित वर्षा नहीं होने से किसानों के साथ-साथ वन महोत्सव के अंतर्गत किए जानेवाले पौधरोपण अभियान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सदस्यों की ओर से निर्णय लिया गया कि पर्याप्त वर्षा शुरू होने पर उप समिति व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाएगी।

बैठक में चेंबर उपाध्यक्ष राम बांगड़, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन आनंद जालान, राजीव प्रकाश चौधरी, किशन अग्रवाल, सदस्य विजय कुमार महतो, अनिल कुमार, वंदना उपाध्याय सहित कई सदस्य उपस्थित थे |

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story