खासमहल जमीन फ्रीहोल्ड करने की मांग पर चेंबर ने स्पीकर और भू-राजस्व मंत्री को लिखा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
खासमहल जमीन फ्रीहोल्ड करने की मांग पर चेंबर ने स्पीकर और भू-राजस्व मंत्री को लिखा पत्र


रांची, 05 नवंबर (हि.स.)। झारखंड में खासमहल भूमि को फ्रीहोल्ड करने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्र नाथ महतो, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा को पत्र भेजकर लंबित प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

यह जानकारी गुरूवार को चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल और प्रवक्ता विनीता सिंघानिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में लोग वर्षों से खासमहल जमीन पर आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

लेकिन लीज आधारित व्यवस्था के कारण भूमि धारकों को संपत्ति हस्तांतरण, स्वामित्व की स्पष्टता और बैंक से ऋण लेने में परेशानी होती है। फ्रीहोल्ड व्यवस्था लागू होने से इन समस्याओं का समाधान होगा और निवेश एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस नीति से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व मिल सकता है।

साथ ही औद्योगिक विस्तार, रोजगार सृजन और संपत्तियों के बेहतर उपयोग का रास्ता खुलेगा। चेंबर के अनुसार, इस मुद्दे पर हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष और वित्त मंत्री के साथ वार्ता हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की समीक्षा के लिए कमिटी गठित करने और उसकी रिपोर्ट विधानसभा में रखने की बात कही थी। चेंबर ने पूर्व में गठित कमिटी की रिपोर्ट और उपलब्ध सुझावों के आधार पर सरल एवं व्यावहारिक फ्रीहोल्ड नीति बनाने और प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773159 Articles

Share this story