झारखंड के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर चेंबर और विदेश मंत्रालय में चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर चेंबर और विदेश मंत्रालय में चर्चा


रांची, 21 अक्टूबर (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अनीमेश चौधरी के बीच बुधवार को चेंबर भवन रांची में अहम बैठक हुई।

बैठक में झारखंड के उद्योग, खनिज, कृषि आधारित उत्पादों और विनिर्माण क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने और आयात-निर्यात को बढ़ावा देने की बात पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

बैठक में निर्यात की व्यावहारिक चुनौतियों, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और वैश्विक बाजारों तक राज्य के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई।

चेंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल और प्रवक्ता विनीता सिंघानिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विदेश मंत्रालय में डायरेक्टर (ओशिनिया) और 2011 बैच के आईएफएस अधिकारी अनीमेश चौधरी के समक्ष चेंबर पदाधिकारियों ने निर्यात प्रक्रिया को सरल बनाने, व्यापारिक बाधाएं दूर करने और स्थानीय उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जोड़ने के सुझाव रखे गए। चौधरी ने इन मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हुए भविष्य में चेंबर के साथ समन्वय बनाए रखने और निर्यात प्रोत्साहन के लिए सहयोग की संभावनाएं तलाशने का आश्वासन दिया।

वहीं चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि झारखंड में औद्योगिक एवं कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए बेहतर सुविधाएं और व्यापारिक संपर्क जरूरी हैं। विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संवाद से निर्यात संबंधी समस्याओं के समाधान और नए अवसरों के विकास में मदद मिल सकती है।

बैठक में सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story