चेंबर ने स्पीकर से मुलाकात कर व्यापारिक विकास के लिए सौंपा ज्ञापन
रांची, 30 सितंबर (हि.स.)। ज्ञापन
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
इस अवसर पर चेंबर के उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, संयुक्त सचिव अमित शर्मा और संयुक्त सचिव पूजा ढाढा उपस्थित थीं।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को गति देने के उद्देश्य से एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से झारखंड के नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की दरों, राज्यो की खासमहल से अच्छादित भूमि, व्यापारिक संस्थान प्रतिष्ठान की सुरक्षा
इसके अलावा ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा सहित अन्य मुद्दों पर प्रस्ताव दिए गए हैं।
स्पीकर ने ज्ञापन पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर विधिसम्मत करवाई के लिए वे सरकार को प्रेषित कर देंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

