चेंबर ने की सरकार से सभी तरह के प्लॉट पर तीन एफएआर उपलब्ध कराने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
चेंबर ने की सरकार से सभी तरह के प्लॉट पर तीन एफएआर उपलब्ध कराने की मांग


रांची, 28 नवंबर (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रियल एस्टेट एंड अर्बन डेवलपमेंट उप समिति की बैठक शनिवार को चेंबर भवन में हुई।

राज्य में कहा गया कि राज्य में अभी तक पर्चेजेबल एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) लागू नहीं किया गया है, जबकि इसे शीघ्र लागू करने की जरूरत है।

साथ ही ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में भी एफएआर खरीदने का प्रावधान किया जाना चाहिए। उप समिति के अध्यएक्ष आलोक सरावगी और अमित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार बिल्डिंग बाईलॉज की तर्ज पर झारखंड में भी सभी आकार के प्लॉट पर तीन एफएआर उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे भवन निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।

समिति के अध्यक्ष आलोक सरावगी ने सुझाव दिया कि हालिया बिहार बिल्डिंग बाईलॉज मानकों की तर्ज पर 12 फीट तक की पहुंच पथ वाले प्लॉट वाले भवनों के नक्शे स्वघोषणा के आधार पर अनुमोदित किए जाएं। वहीं 10 से 24 मीटर तक ऊंचाई वाले भवनों के नक्शों की तकनीकी स्वीकृति आर्किटेक्ट के स्तर पर देने की व्यवस्था हो और इससे अधिक ऊंचाई वाले भवनों के लिए नगर निकाय या सक्षम प्राधिकार से मंजूरी लेने का प्रावधान रखा जाए। सदस्यों ने स्मार्ट सिटी क्षेत्र में नक्शा अनुमोदन की प्रक्रिया को लगातार जटिल होते जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे त्वरित गति से करने को आवश्यक बताया।

कार्यकारिणी सदस्य और उप समिति के अध्यनक्ष अमित अग्रवाल ने रेरा कंप्लायंस में आ रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रक्रियाओं को सरल बनाने की बात कही।

रेरा के अध्यक्ष से मुलाकात कर समस्याओं से कराया जाएगा अवगत

चर्चा के क्रम में शीघ्र ही रेरा के अध्यक्ष से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराने और इसके अनुरूप प्रक्रियाओं को सरल बनाने का आग्रह करने पर सहमति बनी। सह सचिव अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र को गति देने के लिए नीतिगत प्रक्रियाओं का सरलीकरण और व्यावहारिक प्रावधानों का निर्धारण आवश्यक है।

राज्य में भूमि एवं भवन की खरीद-बिक्री पर निबंधन शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि के विभाग के हालिया निर्णय पर सदस्यों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में पहले से ही रजिस्ट्री शुल्क सात प्रतिशत है। ऐसे में शुल्क में अतिरिक्त वृद्धि से आम नागरिकों और व्यवसायियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और रियल एस्टेट क्षेत्र की गतिविधियां भी प्रभावित होगी।

बैठक में इस निर्णय पर पुनर्विचार के लिए विभागीय सचिव से मिलकर वार्ता का निर्णय लिया गया।

मौके पर चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि नीतियां ऐसी होनी चाहिए, जो विकास को प्रोत्साहित करने के साथ आम नागरिकों और कारोबारियों के हितों का भी ध्यान रखें। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े सुझावों पर सकारात्मक पहल होने से राज्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस सेक्टर के प्रोत्साहन के लिए समस्याओं का संकलन कर विभागीय स्तर पर समाधान की पहल की जाएगी। उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि अन्य पडोसी राज्यों के बिल्डिंग बाई लॉज का तुलनात्मक अध्ययन कर विभाग को सुझाव से अवगत कराया जायेगा।

बैठक में चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य और उप समिति के अध्यऔक्ष अमित अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story