झारखंड चेंबर ने 75 उप समितियों का गठन कर नियुक्त किये अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड चेंबर ने 75 उप समितियों का गठन कर नियुक्त किये अध्यक्ष


रांची, 29 अक्टूबर (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से वर्तमान सत्र में गुरुवार को 75 उप समितियों का गठन किया गया। रांची के मेन रोड स्थित चेंबर भवन में कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से उप समिति और उनके अध्यक्ष का मनोनयन किया।

मौके पर चेंबर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि उप समितियां चेंबर की गतिविधियों को गति देने और व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी अध्यक्ष से अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

ये बने समितियों के अध्यक्ष

उप समिति में मुख्यतः को ऑर्डिनेशन विथ गवर्नमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन के अध्यक्ष - राम बांगड़, बिजनेस एक्सचेंज - अनिल अग्रवाल/राम बांगड़/विकास सिन्हा, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफार्म-शशांक भरद्वाज, एग्रीकल्चर मार्किट यार्ड-पंकज साबू/रोहित कुमार, अहारी-सुरेश अग्रवाल को बनाया गया है।

वहीं आरबिट्रेशन-निधि झुनझुनवाला, आयुष स्वास्थ्य-रमाशंकर बगड़िया, बैंकिंग-महेंद्र जैन, बैंक्वेट-उत्सव परासर, बिल्डिंग रेगुलराइजेशन-किशोर मंत्री, बस ट्रांसपोर्ट-अनीश बुधिया, कैपिटल मार्केट एंड इन्वेस्टमेंट-विकास सहाय, चेंबर कनेक्ट-अरुण भरतिया, सिविक एमिनिटी-अमित किशोर, सिविल एविएशन-दिनेश प्रसाद साहू/श्रवण राजगढ़िया, कंस्ट्रक्शन एंड इंफ़्रा-रविराज अग्रवाल, कोऑर्डिनेशन विद एफिलिएटेड (रांची)-साहित्य पवन, को-ऑर्डिनेशन विद पोलिटिकल-कुणाल अजमानी/निरंजन शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा कोऑर्डिनेशन विथ सोशल ओर्गनइजेशन- प्रकाश अग्रवाल, कॉर्पोरेट अफेयर-मनीष जैन/चंद्रेश बजाज, डाटा अपग्रडेशन-कमलेश संचेती/संतोष अग्रवाल, डायरेक्ट टैक्स-जेपी शर्मा/पंकज मक्कड़, एजुकेशन-मनोज गुप्ता/पारस अग्रवाल/राहुल बर्मन, इलेक्ट्रिक ट्रेड-दीपक मुरारका, एनर्जी-अजय भंडारी, एनवायरनमेंट-डॉ. अनल सिन्हा, फिल्म कला-आनंद जालान, फायर एंड डिजाजस्टर-राहिल जफ़र/अभिषेक अग्रवाल, एमएफसीजी एंड ड्यूरेबल ट्रेड-पंकज तिवारी को नियुक्त किया गया है। साथ ही फूड सेफ्टी-सुबोध चौधरी/कुशल टेकरीवाल, फारेस्ट एंड टिम्बर-तेजविंदर सिंह, गुड्स ट्रांसपोर्ट-नविन जैन, गवर्नमेंट कांट्रेक्टर एंड प्रोक्योरमेंट-कुलवंत सिंह/प्रमोद कुमार, जीएसटी (सेंट्रल)-रंजीत गाड़ोदिया/आदित्य शाह, जीएसटी (स्टेट)-ज्योति पोद्दार/दीपक पटेल, हेल्थ एंड हॉस्पिटल -डॉ. अभिषेक रामाधीन, हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी-अभिषेक नेमानी/निकुंज मोदी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट-निहित गाड़ोदिया/प्रमिला, इंडस्ट्री-ज्योति कुमारी, आईटी-राजीव सहाय, लेबर ईएसआईसी-प्रमोद सारस्वत, लैंड रिफार्म-मुकेश अग्रवाल, लॉ एंड आर्डर-शैलेश अग्रवाल, लीगल अफेयर्स-प्रेम शंकर मिश्रा/देवेश अजमानी/आनंद अग्रवाल, लॉजिस्टिक पार्क-अविराज अग्रवाल को जबकि, महिला कुटीर उद्योग-नेहा पटवारी, मास्टर प्लान अर्बन डेवलपमेन्ट- विकास मोदी, मेम्बरशिप एक्सटेंशन की अध्यक्ष मोनिका गोयनका एवं अभिषेक केडिया बनाए गए हैं। इसके अलावा माइनिंग मेजर मिनरल-रामेंद्र कुमार/भरत पोद्दार, माइनिंग माइनर मिनरल-नितेश शारदा/राजेश महतो, एमएसएमई-नीतू सिंह, नई बिजनेस ओपोर्चुनिटी विथ एआई -मनीष सराफ, आउटडोर एडवरटाइजिंग-राजीव चटर्जी, पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव-जसविंदर सिंह/अनीश सिंह, प्लास्टिक प्रोडक्ट एंड रीसाइक्लिंग-कुणाल विजयवर्गीय, प्लाईवुड एंड ग्लास-हेमंत पटेल/संजय दलानिया, पॉल्यूशन-मुकेश कुमार, रेलवे-विवेक अग्रवाल/इंदरपाल सैनी, रियल एस्टेट अर्बन डेवलपमेंट-अलोक सरावगी/अमित अग्रवाल, रिन्यूएबल एनर्जी-संदीप पाटिल, सेनेटरी मर्चेंट-आदित्य शर्मा, सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्री-संजय पटेल, स्किल डेवलपमेंट-प्रियंक भगत/अलोक कुमार, स्पोर्ट्स-गौतम शाही/सुमित कक्कड़/राज कुमार अग्रवाल, स्टार्टअप्स-अलोक गेरा/राहुल जैन, स्वच्छ भारत पौधरोपण-किशन अग्रवाल, स्वदेशी प्रमोशन-मनमोहन मोहता/मनोज गोयल, टेलीकम्यूनिकेशन-हरजीत सिंह स्वेकी, टेक्सटाइल ट्रेड-हैप्पी किंगर, टूरिज्म-रोहन चौधरी, ट्रैफिक-मुकेश पांडेय/राहुल शर्मा, ट्राइबल बिजनेस डेवेलपमेंट-माला कुजूर/मंजुल केरकेट्टा, वाटर रिसोर्स-राजीव चौधरी, वुमन एंट्रेप्रेन्योरशिप-आस्था किरण, यूथ कनेक्ट के अध्यक्ष विकास झाझरिया बनाए गए हैं।

चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि उप समितियों का गठन फेडरेशन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि सभी उप समितियां अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए व्यापार एवं उद्योग जगत के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। महासचिव रोहित अग्रवाल ने सभी उप समितियों के अध्यक्षों को बधाई देते हुए वर्ष भर गतिविधियों के आयोजन में बढ़चढ़कर सहभागिता की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769099 Articles

Share this story