झारखंड को विकसित करे केंद्र सरकार : रामेश्वर

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड को विकसित करे केंद्र सरकार : रामेश्वर


रांची, 25 फ़रवरी (हि.स.)। कांंग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव ने बजट सत्र के दौरान बुधवार को कहा कि जब देश में ही बेरोजगारी है फिर झारखंड राज्य इससे कैसे अछूता रह सकता है। उन्‍होंने कहा कि राज्य के कई जिलों सिमडेगा खूंटी, गुमला सहित कई जिलों में भारी आर्थिक असामानताएं हैं।

वहीं धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिले संपन्न हैं। इन जिलों के समकक्ष आर्थिक असमानता वाले जिलों को लाना, राज्य सरकार के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि झारखंड का जीडीपी तभी बढ़ेगा जब सभी राज्यों की स्थिति में सुधार होगी। विकसित भारत देखने के लिए केंद्र सरकार को झारखंड को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्ष 2026-27 की बजट में महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया है। राज्‍य में सरकार की ओर से शिक्षा पर जोर दिया गया है। साथ ही पूंजीगत व्यय को बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि आमजनों का फायदा होगा तो ही आम लोग बेहतर जीवन जी पायेंगे। सरकार को राज्य के विकास की चिंता है। इसलिए मुख्‍यमंत्री ने दाओस यात्रा कर स्टील और अन्य क्षेत्रों से एमओयू किया है। राज्य में निवेश आएंगा तो राज्य का विकास होगा।

विधायक ने कहा कि किसी भी बजट की दो प्रमुख विशेषताएं विकास की दिशा और सामाजिक सरोकार है। इसबार सदन पटल पर प्रस्तुत बजट में दोनों पहलुओं का समावेश किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story