सतर्कता जागरूकता महोत्सव में सीसीएल कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
सतर्कता जागरूकता महोत्सव में सीसीएल कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ


रांची, 26 अक्टूबर (हि.स.)।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस रांची में सोमवार को सतर्कता जागरूकता महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। सत्यनिष्ठा से समृद्धि संदेश के साथ आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर सीसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। सतर्कता गुब्बारे छोड़े गए, पिपरवार ओसीपी और माइन क्लोजर मॉडल तथा ई-प्लेज बूथ का उद्घाटन किया गया। इसके अलावे सतर्कता जागरूकता रथ रवाना करने के साथ मार्च भी निकाला गया।

महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 30 से अधिक कलाकार लाइव पेंटिंग के माध्यम से नैतिक मूल्यों का संदेश दे रहे हैं। पहले दिन रंगोली, स्ट्रीट पेंटिंग और पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। इसी क्रम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, समर्पण और नेतृत्व को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल, सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story