सीसीएल के सिलाई मशीन प्रशिक्षण परीक्षा में 21 प्रतिभागी हुईं सफल

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल के सिलाई मशीन प्रशिक्षण परीक्षा में 21 प्रतिभागी हुईं सफल


सीसीएल के सिलाई मशीन प्रशिक्षण परीक्षा में 21 प्रतिभागी हुईं सफल


रांची, 04 फ़रवरी (हि.स.)। सीसीएल के सीएसआर विभाग और सृजन संस्था के समन्वय से संचालित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद आयोजित परीक्षा में 21 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही उत्तीर्ण लाभार्थियों में सिलाई मशीन और सिलाई किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि महिलाओं को व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोज़गार से जोडने की दिशा में उठाया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रशिक्षित महिलाओं को कार्य के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें नियमित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी स्थायी आजीविका विकसित कर सकें। उन्होंने बताया कि अर्पिता महिला मंडल बच्चे, महिला और बुजुर्गों के कल्याण करने के लिए निरंतर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। मंडल की महिला सदस्य समाज सेवा के कार्यों में अपने निजी संसाधन और स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से भागीदारी निभाती हैं जो सामाजिक सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयासरत हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story