कांके में सीसीएल ने छात्राओं को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
कांके में सीसीएल ने छात्राओं को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ


रांची, 14 अक्टूबर (हि.स.)। सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सतर्कता विभाग ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सीसीएल गांधीनगर टीम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में 82 विद्यार्थियों ने भाग लेकर सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 118 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी अपनाने, सही निर्णय लेने और व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में दो पौधे लगाए गए जिससे छात्रों सहित आमजनों के बीच पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश जा सकेगा।

इस अवसर पर छात्र-छात्राएं, शिक्षक सहित सीसीएल के कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761005 Articles

Share this story