सीसीएल में लगे आधार और चिकित्सा शिविर का समापन

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल में लगे आधार और चिकित्सा शिविर का समापन


रांची, 29 सितंबर (हि.स.)।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कल्याण विभाग की ओर से सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में मंगलवार को दो दिवसीय आधार एवं चिकित्सा शिविर का समापन हुआ।

इस दौरान शिविर में कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को आधार संबंधी सेवाओं के साथ स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह शिविर 28 सितंबर से शुरू किया गया था।

आधार शिविर में 78 लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

वहीं, चिकित्सा शिविर में 218 प्रतिभागियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। कुल मिलाकर दोनों शिविरों में 296 लोगों ने सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच के बाद प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श और मार्गदर्शन दिया।

शिविर के दौरान व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को लेकर भी कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को जागरूक किया गया।

कार्यस्थल पर ही आधार और चिकित्सा संबंधी सुविधाएं मिलने से लोगों को आवश्यक सेवाओं के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ी।

शिविर के आयोजन से कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को एक ही स्थान पर आधार संबंधी सेवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।

इस दौरान कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story