सीसीएल ने 84 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल ने 84 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई


रांची, 30 सितंबर (हि.स.)।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय रांची में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त होनेवाले कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मुख्यालय से सेवानिवृत्त आठ कर्मियों समेत सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से 84 कर्मियों को उनके-अपने कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होनेवालों में महाप्रबंधक (ईएंडएम) सुचंद्रा सिन्हा, महाप्रबंधक (ईएंडटी) संतोष कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक (वित्त) रंधीर कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) गौतम चौधरी, प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन, ओएस ग्रेड-ए1 अनिल कुमार सहनी, मुख्य फार्मासिस्ट कमलेश पंडित और चपरासी मोहन तांती शामिल थे।

इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों के वर्षों के अनुभव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान ने सीसीएल की कार्य संस्कृति और प्रगति को मजबूत किया है। उन्होंने सभी को नई जीवन-यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल के अनुभवों और स्मृतियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

समारोह में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story