संविधान दिवस पर सीसीएल मुख्यालय में विशेष आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
संविधान दिवस पर सीसीएल मुख्यालय में विशेष आयोजन


रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में गुरुवार को 77वां संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, ई-जर्नल के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण और ओपन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन हुआ। सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया।

इस अवसर पर सीएमडी ने कहा कि संविधान का मूल सार अधिकार और कर्तव्य में निहित है। यह नागरिकों को अधिकार देने के साथ राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बोध भी कराता है। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने संविधान को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का आधार बताया।

वहीं, सीवीओ पंकज कुमार ने अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लेख करते हुए समानता, गरिमा और पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान ई-जर्नल के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण किया गया। संविधान आधारित ओपन क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थेे। मौके पर सीसीएल के कर्मी पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783832 Articles

Share this story