सीसीएल नेशनल पीआर कॉन्क्लेव प्रतियोगिता चार नवंबर से

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल नेशनल पीआर कॉन्क्लेव प्रतियोगिता चार नवंबर से


रांची, 17 अक्टूबर (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से रांची में आगामी चार और पांच नवंबर 2026 को नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इस बार प्रतियोगिता की थीम “फ्रॉम एल्गोरिथम टू ऑथेंटिसिटी : इनोवेट इनफ्लुएंस इम्पैक्ट” रखी गई है। आयोजन के तहत विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच देने के लिए पांच प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी शनिवार को सीसीएल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के इको-माइन टूरिज्म और पर्यटन पर आधारित लघु फिल्म, दुर्गा पूजा एवं दशहरा की परंपराओं पर लघु फिल्म, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तथा राइजिंग पीआर स्टार, फोटोग्राफी के लिए गोल्डन शटर अवॉर्ड से संबंधित बातें शामिल हैं।

दोनों लघु फिल्म प्रतियोगिताओं के लिए दो से तीन मिनट की फिल्में आमंत्रित की गई हैं। चयनित फिल्मों का प्रदर्शन कॉन्क्लेव के दौरान किया जाएगा। इसी तरह फोटोग्राफी श्रेणी में प्रतिभागी अपनी दो मौलिक तस्वीरें जमा कर सकते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026, शाम पांच बजे निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762799 Articles

Share this story