सीसीएल के अरगड्डा प्रक्षेत्र में सीबीआई ने की गिद्दी पीओ से पूछताछ

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल के अरगड्डा प्रक्षेत्र में सीबीआई ने की गिद्दी पीओ से पूछताछ

सीसीएल के अरगड्डा प्रक्षेत्र में सीबीआई ने की गिद्दी पीओ से पूछताछ

सीसीएल के अरगड्डा प्रक्षेत्र में सीबीआई ने की गिद्दी पीओ से पूछताछ

रामगढ़, 30 मई (हि.स.)। सीसीएल में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है। सीबीआई ने एक बार फिर अरगड्डा प्रक्षेत्र में दस्तक दी और घंटों तक छानबीन की।

सीसीएल अरगड्डा प्रक्षेत्र के गिद्दी सी परियोजना में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीबीआई की टीम जांच करने शनिवार को गिद्दी सी परियोजना कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने परियोजना पदाधिकारी से भी जानकारी ली।

इस दौरान अरगड्डा एरिया के गिद्दी सी और रेलीगढ़ा में सीबीआई की टीम ने अपनी दबिश दी। दो इनोवा कार पर सवार कई अधिकारी वहां पहुंचे। सीसीएल और लोकल सेल में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर जिद्दी कांटा घर में पदस्थापित कांटा बाबू परशुराम चौधरी और रेलीगढ़ा निवासी रामाशीष राम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

सीबीआई की टीम गिद्दी सी परियोजना प्राधिकारी कार्यालय में पदस्थापित लोगों से जानकारी जुटा रही है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने गिद्दी कांटा घर में पदस्थापित कांटा बाबू परशुराम चौधरी, रामाशीष राम, सेल्स ऑफिसर जितेंद्र, लंकेश और क्लर्क से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story