निशा भगत आत्महत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

WhatsApp Channel Join Now
निशा भगत आत्महत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया आदेश


निशा भगत आत्महत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया आदेश


निशा भगत आत्महत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया आदेश


रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई करेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार की रात आदेश दे दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी भी दी है।

उल्लेखनीय है कि छह नवंबर को पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित किराये के मकान में निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं और रोते हुए अपनी परेशानी साझा की थी। लाइव वीडियो में उन्होंने जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों की कथित प्रताड़ना और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लाइव के दौरान अजय तिर्की का नाम भी लिया था। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले निशा ने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें थाने बुलाने की बात कहकर फोन काट दिया था।

इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगने की बात कही है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी स्वतः संज्ञान लिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष, विस्तृत और समयबद्ध जांच कराने को कहा है। उन्होंने निशा के फेसबुक लाइव, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775114 Articles

Share this story