बीएफसीएल में कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
बीएफसीएल में कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ


रामगढ़, 16 जून (हि.स.)। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में मंगलवार को कैरम और शतरंज प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह का आयोजन संयंत्र परिसर स्थित एचएएसपी कैंटीन में किया गया, जिसमें विभिन्न व्यवसायिक इकाइयों (बीयू) के प्रमुख और विभागाध्यक्षों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच टीम भावना, खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कैरम और शतरंज जैसी बौद्धिक एवं कौशल आधारित प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में एकाग्रता, रणनीतिक सोच तथा निर्णय क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के निर्माण एवं कर्मचारियों के समग्र विकास में सहायक होती हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और आगामी दिनों में विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story