कार और बाइक की टक्कर में बच्चे की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कार और बाइक की टक्कर में बच्चे की मौत


दुमका, 21 अक्टूबर (हि.स.)। जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एनएच-133 हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप कार और अपाची बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार सात वर्षीय बालक आर्यन पंडित की मौत हो गई, जबकि उसके पिता प्रकाश पंडित सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर दो बच्चों सहित चार लोग सवार थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के निकट कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिहार के बंधा गांव निवासी आर्यन पंडित (०7), प्रकाश पंडित (40),पार्वती कुमारी (०6) सहित रानी कुमारी (18) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आर्यन पंडित को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। वहीं, मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story