कनीय अभियंता नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की उठी मांग

WhatsApp Channel Join Now
कनीय अभियंता नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की उठी मांग


रांची, 19 जून (हि.स.)।

नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कनीय अभियंताओं की लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विभागीय प्रधान आप्त सचिव से मुलाकात कर शीघ्र नियुक्ति की मांग की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल सदस्यों की समस्याएं सुनकर प्रधान आप्त सचिव संजय कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जुडको में नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति बताया गया कि झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जूडको) में 141 कनीय अभियंता पदों पर बहाली प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई। अभ्यर्थियों ने विभाग को आवेदन सौंपते हुए बताया कि झारखंड सरकार के 27 अप्रैल 2018 के संकल्प के आधार पर विभिन्न शहरी निकायों में संविदा आधारित 141 कनीय अभियंता पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें सिविल के 93, विद्युत के 23 और यांत्रिक के 25 पद शामिल हैं। विज्ञापन जारी होने के लगभग आठ वर्ष बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होने से अभ्यर्थियों में असंतोष है। अभ्यर्थियों ने कहा कि नियुक्ति में हो रही देरी से हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और प्रक्रिया जल्द पूरी की जानी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार, तपेश्वर यादव तथा शेखर मंडल सहित अन्य लोग शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story