वोटर मैपिंग जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना

WhatsApp Channel Join Now
वोटर मैपिंग जागरूकता रथ को डीसी ने किया रवाना


रामगढ़, 13 जून (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को गति दी जा रही है। व्यापक जन-जागरूकता करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से एक विशेष जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ पूरे रामगढ़ जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आम नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अर्हता प्राप्त नागरिकों और मतदाताओं को ससमय अपनी मैपिंग कराने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13 से 15 जून तक तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। डीसी ने जिले के सभी आमजनों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर अपनी मैपिंग की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा कराएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story