जेल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा शिविर

WhatsApp Channel Join Now
जेल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा शिविर


जेल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा शिविर


रामगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)। जेल में सोमवार को 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के शुभारंभ के साथ किया।

मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है। समय पर इलाज नहीं होने पर एक मरीज औसतन एक वर्ष में 10 से 15 स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर सकता है। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच और उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सभी टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रति माह 01 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाती है। साथ ही निक्षय मित्रों के माध्यम से इलाजरत मरीजों को पोषण आहार के लिए फूड बास्केट भी उपलब्ध कराई जाती है।

आयुष्मान आरोग्य शिविर के दौरान टीबी सेल की ओर से अति उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से छाती की जांच कर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा एनसीडी सेल के जरिए शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच एवं आईसीटीसी सेल की ओर से एचआईवी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, जेल चिकित्सक डॉ रवींद्र कुमार, व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के अधिवक्ता रामजी, डीपीएम प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story