झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 27 अक्टूबर को

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 27 अक्टूबर को


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 27 अक्टूबर को होगी। मंत्रिपरिषद् की बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने शुक्रवार को दी।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो कैबिनेट की बैठकें मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के कारण स्थगित कर दी गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story