दो जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
दो जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक


रांची, 29 जून (हि.स.)। झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक दो जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी। बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। विभाग के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूरी के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। हालांकि, कैबिनेट का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 जून को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य सरकार ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। -------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story