गोविंदपुर में 51.49 करोड़ की लागत से बनेगा पशु आहार कारखाना

WhatsApp Channel Join Now

गोड्डा, 27 अक्टूबर (हि.स.)। गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर मौजा में 51 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से पशु आहार कारखाना स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।

झारखंड मिल्क फेडरेशन के माध्यम से स्थापित होने वाले इस कारखाने की प्रारंभिक उत्पादन क्षमता 50 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन किया जा सकेगा।

परियोजना के लिए 5.22 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके लिए 30 करोड़ रुपये के व्यय की स्वीकृति प्रस्तावित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रंजीत कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767930 Articles

Share this story