झामुमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
झामुमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला


रांची, 28 सितंबर (हि.स.)। झामुमो रांची जिला और महानगर की ओर से सोमवार को रांची के अल्ब्र्ट एक्का चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में मार्च निकाला गया और पुतला फूंका गया।

मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर बेहद गम्भीर और चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं। विभिन्न अखबारों, मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से हाल ही में लिए गए कई एकतरफा फैसलों पर आयोग के ही अन्य चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित और औपचारिक आपतियां दर्ज कराई हैं।

झामुमो नेताओं ने कहा कि इसी तरह के कई असंवैधानिक और अवैध कार्य किए गए हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस तरह के असंवैधानिक कार्यों का पार्टी विरोध करती है और उनकी बर्खास्तगी और इस्तीफे की मांग करती है।

मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, मुस्ताक आलम, अन्तु तिर्की, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल कुमार मेहता, समनुर मंसुरी, नयनतारा उरांव, बीरु तिर्की, धर्मेन्द्र सिंह, मनिन्दर सिंह, प्रदीप मिर्धा, विक्रम सिंह, आशुतोष गोस्वामी, जीत गुप्ता, भोलु मलिक, कुदुस अन्सारी सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story