देवघर से दो ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
देवघर से दो ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार


देवघर, 11 जुलाई (हि.स.)। जिले में नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से कुल 4.04 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक, देवघर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति तालझारी से ब्राउन शुगर खरीदकर मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामजोरिया स्थित यात्री शेड के पास इसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामजोरिया स्थित यात्री शेड के पास छापेमारी की, जहां से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 4.04 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story