ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार
दुमका, 22 सितंबर (हि.स.)। ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में जरमुंडी पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रियांशु कुमार है।
मामले में प्रेसवार्ता कर थाना प्रभारी दयानन्द साह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि थाना क्षेत्र के बोगली हटिया के पास स्थित बजरंगबली बली मंदिर के बगल में एक झोपडीनुमा कमरा में एक लड़का बाउन शुगर की खरीद बिक्री को लेकर लोगों को शराब पीला रहा है। सूचना पर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार छापामारी दल का गठन करते हुए छापामारी की गई।
पुलिस ने छापामारी कर एक सिगरेट के डब्बे में 23 पुडिया ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ, इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन, किचेन किंग कम्पनी का एलमुनियम का फॉल, एक चाकू, वीओ कम्पनी का स्मार्टफोन जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में जरमुण्डी थाना मामला दर्ज करते हुए आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

