चतरा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन और सचिव बने विकास

WhatsApp Channel Join Now
चतरा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन और सचिव बने विकास


चतरा, 22 अगस्त (हि.स.)। टंडवा स्थित होटल रौनक इन बैंक्वेट हॉल में शनिवार को चतरा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक डी जगरनाथ राव और संचालन सुमन तिवारी ने किया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में सुब्रतो सेन राय भी मौजूद थेे।

बैठक में जिले में बॉक्सिंग खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को बॉक्सिंग खेल से जोड़ने और उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच उपलब्ध कराने की है।

इस अवसर पर चतरा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कमेटी में सुमन कुमार तिवारी को अध्यक्ष, प्रदीप सिंह और नीरज कुमार को उपाध्यक्ष, विकास कुमार को सचिव, संजय चौबे को उप सचिव एवं रंजीत कुमार साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रीना कुमारी, खुशबू कुमारी, काजू कुमार, प्रमोद कुमार पाठक, उपेंद्र शर्मा और निकिता कुमारी को शामिल किया गया। नई कमेटी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों ने जिले में बॉक्सिंग खेल के व्यापक विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगिताओं से जोड़ने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story