रांची के अरगोडा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now
रांची के अरगोडा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद


रांची, 09 नवंबर (हि.स.)। राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बंद फ्लैट के कमरे से सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की मौत करीब दो दिन पहले ही हो चुकी थी। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी सतीश गोराई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक अपनी बुजुर्ग मां के साथ उसी फ्लैट में रहता था। मां-बेटे की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी और दोनों भीख मांगकर किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774432 Articles

Share this story