लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Sep 22, 2026, 13:44 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पलामू, 22 सितंबर (हि.स.)। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र निवासी विजय तिवारी का शव मंगलवार को बरडीहा गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। वह पिछले तीन दिनों से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह कुएं में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया कि विजय तिवारी के पिता ललन तिवारी का पांच सितंबर को निधन हुआ था। 17 दिन बाद विजय का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

