जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का धरना

WhatsApp Channel Join Now
जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का धरना


चतरा, 01 अगस्त (हि.स.)। जेपीएससी परीक्षा में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को चतरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ और संयोजक भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने किया।

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी मामले की सीबीआई जांच कराने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। सुमन सौरभ ने कहा कि झारखंड के छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता चाहते हैं और सीआईडी जांच पर उनका भरोसा नहीं है। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों को भाजयुमो का पूर्ण समर्थन देने की भी घोषणा की।

डॉ मृत्युंजय सिंह ने विवादित परीक्षा रद्द करने, कथित अनियमित नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में जेपीएससी की परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग उठाई।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम विलास सिंह, नवीन शाह, मिथिलेश गुप्ता, सागर साहू, कपिल कुमार दांगी, चंपा देवी, मनोज कुमार कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धरना के बाद उपायुक्त को एक मांग पत्र भी सौंपा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story