जेपीएससी में कथित धांधली के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का मशाल जुलूस

WhatsApp Channel Join Now
जेपीएससी में कथित धांधली के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का मशाल जुलूस


देवघर, 19 जुलाई (हि.स.)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में कथित अनियमितताओं और धांधली के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने रविवार को देवघर में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर टावर चौक तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले गिट्टी, बालू और जमीन से जुड़े मामलों में घोटाले की चर्चा होती रही, वहीं अब युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी में धांधली कर सीटों की खरीद-फरोख्त की जा रही है, जिससे सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा पारदर्शिता और निष्पक्ष व्यवस्था की पक्षधर है, जबकि वर्तमान सरकार में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी में कथित घोटाले के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यह मशाल जुलूस आयोजित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story