भाजपा की जीत पर हटिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की जीत पर हटिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


रांची, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडडुचेरी जैसे तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढत पर भाजपा हटिया मंडल की ओर से सोमवार को हटिया चौक पर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष राम मनाज साहू ने कहा कि लंबे समय से जिस जीत का इंतजार था, वह अब साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केंद्र सरकार के प्रयासों का परिणाम सामने है। कार्यक्रम में प्रवीण झा ने कहा कि देश में भाजपा का विस्तार लगातार हो रहा है और विभिन्न राज्यों में पार्टी को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

मौके पर सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए संकल्प लिया।

इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष सुप्रिया दुबे, गणेश साहू, बबलू उरांव, सोनाली, शिव चरण, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story