महिलाओं के अधिकारों को छीनना चाहती है भाजपा : एपवा
रांची, 03 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने शनिवार को महेंद्र सिंह भवन चर्च रोड रांची में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर 3 से 9 जनवरी तक चलने वाले बहनापा सप्ताह की शुरुआत करते हुए, परिचर्चा का आयोजन किया।
कार्यक्रम में संयुक्त रूप से जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई गई। परिचर्चा में शांति सेन, ऐति तिर्की, गीता गाड़ी, प्रियंका, कंचन उरांव, सपना गाड़ी, नीलम केवट, लेलो उरांव सहित संगठन की कई महिलाएं शामिल हुईं।
मौके पर भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, शूवेंदु सेन, अनंत प्रसाद गुप्ता, विजय कुमार, पंकज, निखिल, आरएन सिंह, मोहन दत्त सहित अन्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में देश में बढ़ते बलात्कार की संस्कृति, महिला मुफ्त शिक्षा की मांग और सभी धर्मों की महिलाओं के सम्मान को लेकर वक्ताओं ने अपनी बातें रखी। वक्ताओं ने कहा कि
भाजपा संविधान को ताक में रख कर मनुस्मृति को थोप कर महिलाओं के अधिकार को छीनना चाहती है। इसके खिलाफ ऐपवा बहनापा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

