झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान


रांची,05 अप्रैल (हि.स.)। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों के मध्य मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना के तहत जिले की कुल तीन लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

मार्च माह में विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति निम्न है। इनमें अनगड़ा–16,701 लाभुक, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र 13360 लाभुक, बड़गाईं शहरी क्षेत्र 9,683 लाभुक, बेड़ो 20,571 लाभुक, बुण्डू 8,440 लाभुक, बुण्डू नगर पंचायत 3,502 लाभुक, बुढ़मू 17816 लाभुक, चान्हो19,699 लाभुक, हेहल शहरी क्षेत्र 15,245 लाभुक, ईटकी10,334 लाभुक, कांके 31,548 लाभुक, कांके शहरी क्षेत्र 1,313 लाभुक, खलारी 9,580 लाभुक, लापुंग 11,342 लाभुक, मांडर 23,079 लाभुक, नगड़ी17,856 लाभुक, नगड़ी शहरी क्षेत्र 8250 लाभुक, नामकुम 17847 लाभुक, नामकुम शहरी क्षेत्र 9489 लाभुक, ओरमांझी 18,147 लाभुक, राहे 9,522 लाभुक, रातू 18,545 लाभुक, सिल्ली 21,120 लाभुक, सोनाहातू 13,036 लाभुक, तमाड़–18,491 लाभुक, सदर शहरी क्षेत्र 24,780 लाभुक शामिल है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए, जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story