भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रांची मेयर की मां के निधन पर आवास पहुंचकर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रांची मेयर की मां के निधन पर आवास पहुंचकर जताया शोक


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रांची मेयर की मां के निधन पर आवास पहुंचकर जताया शोक


रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची की मेयर रोशनी खलखो की माता बॉबी तिर्की के निधन होने के बाद शुक्रवार को उनके निवास पर पहुंचकर शोक जताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यआत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को मेयर की मां का निधन कैंसर से हो गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story