भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर जताया शोक


रांची, 12 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी मोलनी देवी का हाल ही में निधन हुआ था। उनके निधन की सूचना मिलने पर आदित्य साहू बड़कागांव स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अनिवेश सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story